परिचय
व्याकरण-शास्त्र में वर्ण और अक्षर का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। संस्कृत भाषा के शुद्ध उच्चारण को समझने के लिए सर्वप्रथम यह जानना आवश्यक है कि वर्ण और अक्षर का स्वरूप क्या है।

अक्षर का अर्थ
‘अक्षर’ शब्द का अर्थ है—जिसका क्षय या नाश न हो। महाभाष्यकार महर्षि पतञ्जलि ने ‘अ इ उ ण्’ सूत्र की व्याख्या करते हुए अक्षर और वर्ण के स्वरूप पर प्रकाश डाला है।

शास्त्रीय प्रमाण

अक्षरं नक्षरं विद्यादश्नोतेर्वा सरोऽक्षरम्।
वर्णं वाहुः पूर्वसूत्रे किमर्थमुपदिश्यते॥

भावार्थ:
जो नष्ट नहीं होता तथा जिसकी व्यापकता या स्थिरता का बोध होता है, उसे ‘अक्षर’ कहा जाता है। संस्कृत व्याकरण परम्परा में वर्णों को अत्यंत सूक्ष्म एवं शास्त्रीय दृष्टि से समझाया गया है।

स पाठ से हम सीखेंगे:

  • वर्ण और अक्षर का मूल अर्थ
  • व्याकरण-शास्त्र में वर्ण का महत्व
  • महर्षि पतञ्जलि का वर्ण एवं अक्षर सम्बन्धी दृष्टिकोण
  • शुद्ध वर्णोच्चारण के लिए इस ज्ञान की आवश्यकता

अभ्यास:
विद्यार्थी ‘वर्ण’, ‘अक्षर’ और ‘शब्द’—इन तीनों शब्दों का अर्थ अपने शब्दों में लिखें।